SANGOPANG

बरसात

Barsaat (1949) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

चालीस के दशक की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक “बरसात” के जरिये निर्देशक राज कपूर को पहली बड़ी सफलता मिली.

प्रदर्शन वर्ष1949
निर्देशकराज कपूर
संगीतशंकर-जयकिशन

विस्तार

राज कपूर और नर्गिस की सुप्रसिद्ध जोड़ी की यह फिल्म सन 1949 की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई. अभिनेत्री निम्मी की नायिका के रूप में यह पहली फिल्म थी. फिल्म में राज कपूर, नर्गिस, निम्मी और प्रेम नाथ की मुख्य भूमिकाएं थी.

राज कपूर जहां फिल्म में सहृदय प्रेमी की भूमिका में थे तो प्रेम को खेल समझने वाले खलपात्र की भूमिका निभाई थी प्रेम नाथ ने. फिल्म की निर्माण स्वयं राज कपूर ने किया और कहानी लिखी थी रामानंद सागर ने. “बरसात” को हमेशा याद किया जाएगा अपने अमर संगीत के लिए.

वेबसाइट प्लेनेट बॉलीवुड ने बरसात के संगीत को भारतीय सिने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ संगीत घोषित किया है. संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन ने अपनी पहली ही फिल्म में मदहोश कर देने वाला संगीत दिया. फिल्म के गीत लिखे हसरत जयपुरी और शैलेन्द्र ने.

कौन भूल सकता है “हवा में उड़ता जाए”, “जिया बेकरार है”, “मुझे किसी से प्यार हो गया”, “बरसात में तुमसे मिले हम”, “छोड़ गए बालम” और “पतली कमर” जैसे कालजयी गीतों को. फिल्म ने लता मंगेशकर को भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मजबूती से स्थापित कर दिया.

लाजवाब अभिनय, जादुई संगीत और बेहतरीन कहानी ने बरसात को हिंदी फिल्मों की यादगार फिल्मों में से एक बना दिया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Barsaatbarsaat filmहवा में उड़ता जाएजिया बेकरार हैबरसात में तुमसे मिले हम

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!