SANGOPANG

मदर इंडिया

Mother India (1957) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

महबूब खान द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित यह फिल्म भारतीय फिल्म इतिहास की सर्वोत्कृष्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है.

प्रदर्शन वर्ष1957
निर्देशकमहबूब खान
संगीतनौशाद

विस्तार

ग्रामीण भारत का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करती इस फिल्म में नर्गिस ने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है. पर्ल एस. बक की “गुड अर्थ” से प्रभावित यह फिल्म एक भारतीय कृषक परिवार की गरीबी की कारुणिक कहानी है.

फिल्म में राज कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त, कुमकुम, शीला नायक जिल्लो बाई, कन्हैया लाल और मुकरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म का संगीत शकील बंदायूनी और नौशाद की जुगल बंदी का नतीजा है. फिल्म को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए.

फिल्मफेयर पुरस्कारों में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर के पुरस्कारों पर कब्जा जमाया. कार्लोवी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में नर्गिस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी इस फिल्म के लिए दिया गया और यह फिल्म भारत की और से ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का पुरस्कार पाने से महज एक वोट से चूक गयी.

1957 में प्रदर्शित मदर इंडिया का शुमार सफलतम हिंदी फिल्मों में किया जाता है. यह फिल्म महबूब खान की अपनी फिल्म औरत का रीमेक थी.

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक आग का दृश्य फिल्माते समय जब वास्तव में नर्गिस आग में घिर गयी तो फिल्म में उनके बेटे की भूमिका निभा रहे सुनील दत्त ने उनकी जान बचाई और यहीं से उन दोनों में प्रेम हो गया जिसकी परिणिति उनकी शादी में हुई.

महबूब खान का यह फिल्म हिंदी फिल्मों के खजाने का एक नायब जवाहरात है.

परखें: परीक्षा जैसे सवाल

ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फिल्म कौन सी थी?

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Mother Indiamother india film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!