पश्चिमी देशों के दर्शकों के लिए भारतीय शादियां हमेशा से आकर्षण का विषय रही हैं और प्रख्यात निर्देशिक मीरा नायर ने वर्ष 2001 में प्रदर्शित अपनी फिल्म “मॉनसून वैडिंग” के जरिये विश्व सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खालिस पंजाबी शादी की सौगात पेश की जो फिल्म दर्शकों को खूब भाई.
विस्तार
फिल्म की कहानी लिखी सबरीना धवन ने और फिल्म का निर्माण किया मीरा नायर और केरोलाइन बेरोन ने. फिल्म में हिंदी समानांतर सिनेमा के जाने माने अदाकारों का जमावड़ा था.
नसीरुद्दीन शाह, लिलेट दुबे, कुलभूषण खरबंदा, रजत कपूर, शेफाली शाह, प्रवीण डबास, वसुंधरा दास, विजय राज, रोशन सेठ, सोनी राजदान, कामिनी खन्ना, रणदीप हुड्डा, तिलोतमा शाह, और नेहा दुबे ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई.फिल्म की कहानी दिल्ली में होने वाली एक उच्च मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में होने वाली शादी पर आधारित थी, जिसमे मीरा ने पंजाबी संस्कृति और रिवाजों को ज्यों का त्यों परदे पर पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.फिल्म का मूल संगीत दिया माइकल डाना ने पर फिल्म में सुखविंदर सिंह ( अज मेरा जी करदा ), नुसरत फतेह अली खान (अल्लाहू ), अनु मालिक ( चुनरी चुनरी ), बाली सागू ( आजा नचले ) और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ( आज मौसम बड़ा बेईमान है ) के संगीत का भी प्रयोग किया गया.“मॉनसून वैडिंग” ने वेनिस फिल्म महोत्सव में “गोल्डन लॉयन” पुरस्कार सहित कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किये.
फिल्म हिंदी समानांतर सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
