हॉलीवुड में सुपर हीरो आधारित फिल्में बनाने का चलन आम है पर भारतीय फिल्मोद्योग को अपना पहला सुपर हीरो पाने के लिए सन 2006 तक इंतजार करना पड़ा.
विस्तार
हिंदी सिने दर्शकों यह इंतजार खतम किया निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म “क्रिश” ने. राकेश रोशन की ही हिट फिल्म “कोई मिल गया” का सीक्वल “क्रिश” ने प्रदर्शित होते ही बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी.
फिल्म की कहानी लिखी थी राकेश रोशन ने और स्क्रीनप्ले लिखा रॉबिन भट्ट, सचिन भौमिक, आकाश खुराना, हनी ईरानी और राकेश रोशन ने और फिल्म के संवाद लिखे संजय मासूम ने.
सुपर हीरो क्रिश की भूमिका में थे रोशन के चश्मे चिराग ऋतिक रोशन और फिल्म में उनका साथ निभाया रेखा, प्रियंका चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह, शरत सक्सेना, आकाश खुराना, पुनीत ईस्सर, हेमंत पाण्डेय और मानिनी मिश्रा ने. फिल्म के संगीत का जिम्मा उठाया राजेश रोशन और पार्श्व संगीत दिया सलीम-सुलेमान ने जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला.
गीत लिखे नासिर फराज, इब्राहीम अश्क और विजय अकेला ने. फिल्म के गीत खासे पसंद किये गए. “आओ सुनाऊं प्यार की एक कहानी”, “कोई तुमसा नहीं”, “मैं हूं वो आसमान” और “दिल ना दिया” जैसे गीत एफ. एम. रेडियो चैनलों पर बार बार सुने गए.
ऋतिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए स्क्रीन, जी सिने अवार्ड्स, आईफा और फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए. फिल्म ने तीन और फिल्मफेयर पुरस्कारों पर अपना कब्जा जमाया. चाहे हॉलीवुड के पास सुपरमैन, बैटमैन और स्पाईडरमैन जैसे सुपरहीरो है पर भारत का अपना ओरिजनल सुपर हीरो क्रिश सिने प्रेमियों के दिलों पर हमेशा राज करेगा.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
