महेश भट्ट उन निर्देशकों में से हैं जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर किसी नए विषय पर फिल्म बनाने का साहस किया है और वर्ष 1993 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म “हम हैं राही प्यार के” में भी यही सिलसिला जारी रहा.
विस्तार
फिल्म का निर्माण किया ताहिर हुसैन ने और फिल्म की कहानी लिखी रॉबिन भट्ट और सुजीत सेन ने. संवाद रॉबिन भट्ट के थे जबकि स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले में उनका साथ दिया आमिर खान ने. फिल्म ने अपने प्रदर्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहरा दिया.
आमिर खान, जूही चावला, नवनीत निशान, दिलीप ताहिल, टीकू तलसानिया, मुश्ताक खान, जावेद खान, के. डी. चंद्रन, वीरू कृष्णन, मास्टर शाहरुख, कुणाल खेमू और बेबी अशर्फा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म के गीत लिखे थे समीर ने और संगीत दिया नदीम-श्रवण ने.
“घूंघट की आड़ से”, “यूं ही कट जाएगा सफर”, “मुझसे मोहब्बत का इजहार करती” और “वो मेरी नींद मेरा चैन मुझे लौटा दो” जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए. फिल्मफेयर पुरस्कारों में “हम हैं राही प्यार के” ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेत्री (जूही) और सर्वश्रेष्ठ गीतकार (समीर) के पुरस्कारों पर कब्जा जमाया.
“घूंघट की आड़ से” गीत के लिए अलका याग्निक को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया. “हम हैं राही प्यार के” एक पारिवारिक फिल्म है जिसमे हल्के फुलके पल, मीठा सा रोमांस और मधुर संगीत सब कुछ एक साथ मिलता है.
अच्छी कहानी, कसावट भरा स्क्रीनप्ले, सहज अभिनय और लाजवाब निर्देशन “हम हैं राही प्यार के” को एक उत्कृष्ट फिल्म का दर्जा दिलाते हैं.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
