SANGOPANG

हम दिल दे चुके सनम

Hum Dil De Chuke Sanam (1999) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

इस समय के श्रेष्ठ हिंदी फिल्म निर्देशकों की बात की जाए तो संजय लीला भंसाली का नाम सबसे पहले लिया जाता है.

प्रदर्शन वर्ष1999
निर्देशकसंजय लीला भंसाली
संगीतइस्माइल दरबार

विस्तार

भंसाली की प्रतिभा के कायल तो दर्शक उनकी पहली फिल्म “खामोशी द म्यूजिकल” से हो ही चुके थे पर भंसाली को सफलता का स्वाद चखने का मौका मिला वर्ष 1999 में प्रदर्शित “हम दिल दे चुके सनम” से. फिल्म के कहानी मैत्रयी देवी के एक बंगाली उपन्यास पर आधारित थी.

कहानी के मोर्चे पर भंसाली का साथ दिया प्रदीप कारवट और केनेथ फिलिप्स ने और संवाद लिखे अमरीक गिल ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे सलमान खान, अजय देवगन, ऐश्वर्या रॉय, विक्रम गोखले, स्मिता जयकर, जोहरा सहगल, राजीव वर्मा, हेलन, रेखा राव, विनय पाठक, केनेथ देसाई और घनश्याम नायक.

इस्माईल दरबार ने फिल्म के लिए जादुई संगीत की रचना की. अपनी पहली ही फिल्म में दरबार ने इतना कर्णप्रिय संगीत दिया की आज तक भी फिल्म के गीत संगीत प्रेमियों के दिलो दिमाग पे छाये हुए हैं.

“आंखों की गुस्ताखियां”, “चांद छुपा बादल में”, “हम दिल दे चुके सनम”, “अलबेला सजन आयो रे”, “ढोली थारो ढोल बाजे”, “निम्बुडा निम्बुडा” और “अलबेला सजन” जैसे गीतों ने बहुत मकबूलियत हासिल की. इन खूबसूरत धुनों को शब्द दिए महबूब ने. फिल्म ने फिल्मफेयर पुरस्कारों में अपना डंका बजा दिया और कुल नौ पुरस्कार अपने नाम किये.

फिल्म के सेट्स, फिल्म का सिनेमेटोग्राफी, संगीत हर क्षेत्र में भंसाली की छाप साफ साफ देखने को मिलती है. सिनेमा के सिल्वरस्क्रीन पर फिल्म एक रुपहले सपने जैसे दिखती है और दर्शक चाहते हैं की यह सपना कभी न टूटे, अपने आप में एक सम्पूर्ण फिल्म.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Hum Dil De Chuke Sanamhum dil de chuke sanam filmआंखों की गुस्ताखियांचांद छुपा बादल मेंढोली थारो ढोल बाजे

जुड़े विषय

भूतहॉलीवुड में डरावनी फिल्में बेहद कामयाब रही है और इनका अपना एक खास दर्शक वर्ग है.सरफरोशभारत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को केंद्र में रख कर बनाई गई निर्माता-निर्देशक जोन मैथ्यू मथान की फिल्म “सरफरोश” वर्ष 1999 में प्रदर्शित हुई.हम हैं राही प्यार केमहेश भट्ट उन निर्देशकों में से हैं जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर किसी नए विषय पर फिल्म बनाने का साहस किया है और वर्ष 1993 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म “हम हैं राही प्यार के” में भी यही सिलसिला जारी रहा.1942: ए लव स्टोरीभारत छोडो आंदोलन की पृष्ठभूमि में एक प्रेम कहानी के अनोखे विचार पर आधारित “1942 ए लव स्टोरी” एक बेहद खूबसूरत फिल्म है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!