हिंदी सिने प्रेमियों के लिए राजश्री फिल्म्स एक जाना पहचान नाम है.
विस्तार
60 के दशक में कम बजट की साफ सुथरी पारिवारिक फिल्में इस बैनर की पहचान थी. पर 90 के दशक में परिवार की युवा पीढ़ी के प्रतिनिधि सूरज बडजात्या ने अपनी पहली ही फिल्म “मैंने प्यार किया” से बदलाव के संकेत दे दिए.
यह पहली फिल्म थी जिसमे राजश्री की फिल्मों की सादगी की जगह भव्य सेट्स ने ली और इसका बजट भी पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी अधिक था. मगर इसके बाद जो हुआ वो इतिहास था.
सूरज की दूसरी ही फिल्म “हम आपके हैं कौन” सफलता के पुराने सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए और बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात कर दी. सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाने, अनुपम खेर, आलोक नाथ, सतीश शाह, लक्ष्मीकांत बेर्डे, हिमानी शिवपुरी, अजित वाच्छानी, बिंदु और रीमा लागू ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई.
फिल्म राजश्री की ही 1982 में बनी सफल फिल्म “नदिया के पार” का शहरी संस्करण थी. फिल्म में दर्शाए गए शादी के विभिन्न संस्कारों ने इसे हर किसी का चहेता बना दिया. फिल्म ने पुराने सभी रिकार्ड्स तोड़ डाले. फिल्म की कहानी सूरज ने ही लिखी थी.
असद भोपाली के लिखे और राम लक्ष्मण के संगीत में सजे फिल्म के गीतों ने तहलका मचा दिया. शादी के हर उत्सव पर “दीदी तेरा देवर दीवाना” तो जैसे बजना अनिवार्य ही हो गया. फिल्मफेयर पुरस्कारों में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार जीते.
यह फिल्म अपने दर्शको को एक सुखद एहसास देती है और ये साबित करती है की पारिवारिक और साफ सुथरी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता पा सकती है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
