SANGOPANG

गदर: एक प्रेम कथा

Gadar: Ek Prem Katha (2001) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

1947 में देश को आजादी की सौगात के साथ विभाजन की खौफनाक विभीषिका भी लाया.

प्रदर्शन वर्ष2001
निर्देशकअनिल शर्मा
संगीतउत्तम सिंह

विस्तार

लाखों लोगों को अपने घर बार छोड़ कर शरणार्थिओं की जिन्दगी बिताने पर मजबूर होना पड़ा. हिंदी सिनेमा में इतिहास की इस दर्दनाक सच्चाई को केंद्र में रख कर कई फिल्मों का निर्माण किया गया पर जो मकबूलियत “गदर एक प्रेम कथा” ने हासिल की वैसा कोई और फिल्म नहीं कर पायी.

सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी, लिलेट दुबे और विवेक शौक की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान स्थापित किये. 2001 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म के संवाद बेहद लोकप्रिय हुए जिसका श्रेय इसके लेखक शक्तिमान को जाता है.

निर्देशक अनिल शर्मा अपनी फिल्मों में देशभक्ति का तड़का लगाने के लिए जाने जाते हैं और “गदर” में भी उन्होंने सफलता के साथ इसका प्रयोग किया. फिल्म के गीत लिखे थे आनंद बक्षी ने और संगीत दिया था उत्तम सिंह ने.

“उड़ जा काले कावां” और “मैं निकला गड्डी ले के” जैसे गीतों ने उस वक्त के म्यूजिक चार्ट्स पर कई हफ्तों तक राज किया. फिल्म का निर्माण जी टेलेफिल्म्स के लिए नितिन केनी ने किया था. गदर भारतीय सिनेमा की एक और सफलतम फिल्म “लगान” के साथ प्रदर्शित हुई थी और दोनों फिल्मों ने आशातीत सफलता हासिल की.

यह फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की सफलतम फिल्मों की पहली कतर में शामिल है और इसका जादू हमेशा बॉक्स ऑफिस पर छाया रहेगा.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Gadar: Ek Prem Kathagadar ek prem katha filmगदर एक प्रेम कथा

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!