सन 1965 में प्रदर्शित हुई विजय आनंद निर्देशित तथा देव आनंद निर्मित यह फिल्म आर.
विस्तार
के. नारायण के इसी नाम वाले अंग्रेजी उपन्यास पर आधारित है. हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी में भी बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आशातीत सफलता प्राप्त की हालांकि इसका अंग्रेजी संस्करण इतनी सफलता नहीं पा सका.
सचिन देव बर्मन के मधुर संगीत और शैलेन्द्र के अर्थपूर्ण गीतों से सजी इस फिल्म में समाज की बंदिशों को तोड़ने की इच्छा रखने वाली नायिका ( वहीदा रहमान ) ऐलान करती है की “आज फिर जीने की तमन्ना है, आन फिर मरने के इरादा है”.
“पिया तोसे नैना लागे रे”, “गाता रहे मेरा दिल” और “तेरे मेरे सपने” जैसे गीतों ने फिल्म की सफलता में अहम् योगदान दिया.
देव आनंद, वहीदा रहमान, लीला चिटनिस, किशोर साहू, गजानन जागीरदार और अनवर हुसैन की मुख्य भूमिकाओं वाली गाईड पहली फिल्म थी जिसने चारों प्रमुख फिल्मफेयर पुरस्कार ( सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ) सहित सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीते.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
