SANGOPANG

बाजार

Bazaar (1982) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

सन 1982 में विजय तलवार द्वारा निर्मित एवं सागर सरहदी लिखित और निर्देशित यह फिल्म समान्तर फिल्मों की फेरहिस्त में एक नायाब नगीना है.

प्रदर्शन वर्ष1982
निर्देशकसागर सरहदी
संगीतखय्याम

विस्तार

अस्सी के दशक में हैदराबाद और इसके आस पास के इलाकों में गरीब परिवारों द्वारा अपनी कुवांरी बेटियों को पैसों के लालच में अरब शेखों को बेचने के विषय पर आधारित इस फिल्म ने समकालीन समाज के मुंह पर एक तमाचा जडा था.

नसीरूदीन शाह, स्मिता पाटिल, फारुख शेख, सुप्रिया पाठक और भरत कपूर जैसे बेहतरीन अभिनेताओं ने अविस्मरनीय अभिनय के जरिये इस फिल्म ने उत्कृष्टता के नए आयाम छुए. ख्याम के संगीतबद्ध फिल्म के गीत आज भी गजल सुनने वालों के होंठों पर सुनने को मिल जायेंगे.

मीर तकी मीर, मखदूम मोहिउदीन, मिर्जा शौक और बश्र नवाज के गीतों ने हिंदी फिल्म संगीत के रसिको को मदहोश कर दिया. “करोगे याद तो हर बात याद आएगी”, दिखाई दिए के बेसुध किया “और” फिर छिड़ी रात बात फूलों की " जैसे गीत हिंदी फिल्म संगीत के अनमोल खजाने के बेशकीमती रतनों में शुमार हैं.

फिल्म को सन 1982 का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Bazaarbazaar film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!