सन 1975 में प्रदर्शित गुलशन रॉय निर्मित और यश चोपड़ा निर्देशित यह फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की कालजयी फिल्मों में से एक है.
विस्तार
सलीम जावेद की सुपर स्टार लेखक जोड़ी की करामाती कलम का एक शानदार परिणाम यह फिल्म अपने बहुचर्चित संवादों और अभिनय के लिए हमेशा सराही जाती है. अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बोबी, निरूपा रॉय, इफ्तेखार, मदन पुरी, सत्येन्द्र कपूर, ऐ. के.
हंगल और मनमोहन कृष्ण की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म उस समय के चर्चित तस्कर हाजी मस्तान के जीवन पर भी आधारित कहा जाता है. फिल्म का संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया है और गीत साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं. यह फिल्म अपने संवादों के लिए जानी जाती है.
“मेरे पास मां है”, “आज खुश तो बहुत होगे तुम” और “भाई तुम साइन करोगे या नहीं” जैसे संवाद आज भी सिने प्रेमियों को मुंह जबानी याद हैं. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संवाद सहित सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीते.
दीवार भारतीय फिल्म इतिहास की सफलतम व रचनात्मक फिल्मों में अगली कतार में शुमार है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
