SANGOPANG

गॉडमदर

Godmother (1999) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

अपराध और माफिया आधारित फिल्में बनाना हिंदी फिल्म निर्देशकों का पसंदीदा शगल रहा है.

प्रदर्शन वर्ष1999
निर्देशकविनय शुक्ला
संगीतविशाल भारद्वाज

विस्तार

दर्शक भी ऐसी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं. वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म “गॉडमदर” भी गुजरात की कुख्यात गैंगस्टर संतोख बेन जडेजा के जीवन पर आधारित थी. फिल्म के जरिये जाने माने लेखक विनय शुक्ला ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद विनय शुक्ला ने खुद लिखे.

फिल्म में शबाना आजमी, मिलिंद गुणाजी, निर्मल पांडे, गोविन्द नामदेव, शरमन जोशी (पहली फिल्म), राईमा सेन, विनीत कुमार, लवलीन मिश्रा और अनूप सोनी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई. समीक्षकों ने फिल्म को बेहद सराहा पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पायी. फिल्म के गीत लिखे जावेद अख्तर ने और संगीत दिया विशाल भारद्वाज ने.

“गॉडमदर” ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपने नाम का डंका बजाते हुए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का रजत कमल, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (शबाना आजमी), सर्वश्रेष्ठ गीतकार (जावेद अख्तर ) और सर्वश्रेष्ठ संगीतकार ( विशाल भारद्वाज ) समेत कुल छह पुरस्कारों पर कब्जा जमाया.

शबाना आजमी की बेहतरीन अदाकारी, विशाल भारद्वाज का संगीत और विनय शुक्ला का लेखन और निर्देशन “गॉडमदर” को एक अविस्मरनीय फिल्म बनता है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Godmothergodmother film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!