हिंदी फिल्म इतिहास में युद्ध आधारित कई फिल्में बनायीं गयी पर कोई भी फिल्म सफलता की उन ऊंचाइयों को नहीं छू पायी जो बॉर्डर ने हासिल की.
विस्तार
निर्माता-निर्देशक जे. पी. दत्ता की यह फिल्म 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला चौकी पर हुई लड़ाई की सच्ची घटना पर आधारित थी. फिल्म 1997 में प्रदर्शित हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गयी. फिल्म के संवाद लिखे थे जे. पी. दत्ता के पिता ओ. पी. दत्ता ने और स्क्रीन प्ले लिखा था खुद जे. पी दत्ता ने.
सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, तब्बू, शरबनी मुखर्जी, राखी, कुलभूषण खरबंदा, पुनीत ईस्सर, सुदेश बेरी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने पूरे भारत में देशभक्ति की एक अनोखी लहर पैदा कर दी. फिल्म के गीत लिखे थे जावेद अख्तर ने और उन्हें सुरों में संजोया था अनु मलिक ने.
फिल्म का संगीत बेहद पसंद किया गया. “ऐ जाते हुए लम्हों”, “हमें जब से मोहब्बत हो गयी है”, “मेरे दुश्मन मेरे भाई” जैसे गीत संगीत प्रेमियों के दिलों में उतर गए. “संदेशे आते हैं” गीत तो जैसे भारतीय सेना का अघोषित सेना गीत ही बन गया.
हालांकि सेना के आधिकारियों ने फिल्म में सच्चाई को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत करने के आरोप भी दत्ता पर लगाये पर इन विवादों से फिल्म की कामयाबी पर कोई असर नहीं पड़ा. फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म के नर्गिस दत्त पुरस्कार समेत तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले. दत्ता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ.
हिंदी सिनेमा के इतिहास में बॉर्डर, हिंदी फिल्मोद्योग की सर्वश्रेष्ठ युद्ध फिल्मों की सूची में हमेशा पहले स्थान पर रखी जायेगी.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
