SANGOPANG

अंदाज

Andaz (1949) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

हिंदी फिल्मों में दोस्ती और प्रेम के विषय पर “संगम” है “और” कुछ कुछ होता है “जैसी यादगार फिल्में बनी है पर इन सभी फिल्मों को प्रेरणा देने वाली फिल्म थी महबूब खान की फिल्म” अंदाज “.

प्रदर्शन वर्ष1949
निर्देशकमहबूब खान
संगीतनौशाद

विस्तार

यह हिंदी फिल्म इतिहास की एकमात्र फिल्म है जिसमे दिलीप कुमार और राज कपूर ने एक साथ काम किया. पहली बार किसी फिल्म में भारतीय उच्चवर्ग की जीवनशैली को केंद्र में रखा गया था. कहानी लिखी शम्स लखनवी ने और स्क्रीनप्ले लिखा एस. अली. रजा ने. फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया था महबूब खान ने.

मुख्य भूमिकाओं में थे दिलीप कुमार, राज कपूर, नर्गिस, कुक्कू, वी. एच. देसाई, अनवरीबाई और मुराद ने. फिल्म का संगीत था नौशाद का और गीत लिखे थे हसरत जयपुरी ने.

फिल्म का संगीत बहुत लोकप्रिय हुआ.” झूम झूम के नाचो आज “, टूटे न दिल टूटे ना”, “तू कहे अगर”, “हम आज कहीं दिल खो बैठे” जैसे गीत संगीत प्रेमियों के दिलों को भा गए.

फिल्म में नौशाद ने राज कपूर के लिए मोहम्मद रफी से गवाया जो दिलीप कुमार की आवाज के रूप में पहचाने जाते थे और दिलीप कुमार के लिए मुकेश की आवाज का प्रयोग किया जबकी आने वाले वक्त में मुकेश, राज कपूर की आवाज बन गए.

यही वो फिल्म थी जिसमे नौशाद ने पहली बार लता मंगेशकर को नायिका नर्गिस के सभी गीत गाने का मौका दिया और उस वक्त की लोकप्रिय गायिका शमशाद बेगम की आवाज को उनहोंने ने सह नायिका कुक्कू के लिए प्रयोग किया.

लता मंगेशकर ने नौशाद के अपने ऊपर दिखाए हुए विश्वास पर खरा उत्तर कर साबित किया की आने वाला समय उन्ही का है. “अंदाज” भारतीय फिल्मों में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म थी जिसका कीर्तिमान उसी साल प्रदर्शित हुई फिल्म “बरसात” ने तोडा.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Andazandaz filmझूम झूम के नाचोदिलीप कुमार और राज कपूर एक साथ

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!