SANGOPANG

गंगा जमुना

Gunga Jumna (1961) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

दो भाई, एक पुलिस अधिकारी, एक अपराधी, एक आदर्शवादी, दूसरा हालातों की वजह से राह से भटका, एक शांत, दूसरा विद्रोही.

प्रदर्शन वर्ष1961
निर्देशकनितिन बोस
संगीतनौशाद

विस्तार

इस विषय पर बॉलीवुड में सैंकड़ों फिल्में बनी और पसंद की गई पर पहली बार इस विषय को कामयाबी के साथ सिनेमा के रजतपट पर प्रदशित किया निर्देशक नितिन बोस ने अपनी फिल्म “गंगा जमुना” के जरिये. 1961 की इस फिल्म में क्या नहीं था- दमदार अभिनय, शानदार संवाद, कर्णप्रिय संगीत और बेमिसाल कहानी.

ग्रामीण माहौल के सजीव चित्रण और भोजपुरी और खड़ी बोली के खूबसूरत प्रयोग ने फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया. फिल्म में दो सगे भाइयो की भूमिका में दो सगे भाई, दिलीप कुमार और नासिर खान थे. वैजयंती माला, अजरा, लीला चिटनिस,कन्हैया लाल, अनवर हुसैन, नजीर हुसैन, हेलन ने फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाओं में थे.

फिल्म का संगीत नौशाद का और गीत शकील बंदायूनी के थे. फिल्म का संगीत बेहद कामयाब हुआ. “ढूंढो ढूंढो रे साजना”, “दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया रे”, “नैन लड़ जाई है” और “इन्साफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चल के” जैसे गीत संगीत रसिक आज भी गुनगुनाते है. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते.

फिल्म को दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला. फिल्म 1961 की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Gunga Jumnaganga jamnaगंगा जमनादो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया रेनैन लड़ जाई है

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!