वर्ष 1997 में प्रदर्शित निर्देशक बासु भट्टाचार्य की फिल्म “आस्था” एक बेहद विवादित विषय पर आधारित थी.
विस्तार
फिल्म की नायिका अपनी खुशहाल शादीशुदा जिन्दगी के बावजूद अपने भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए वेश्यावृति की और आकृष्ट होती है. ऐसे संवेदनशील विषय पर बासु भट्टाचार्य ने एक बेहद संतुलित फिल्म का निर्माण किया. फिल्म की कहानी बासु भट्टाचार्य की थी जबकि स्क्रिप्ट लिखी गौरव पाण्डेय ने और संवाद लिखे मशहूर रंगकर्मी और कलाकार दिनेश ठाकुर ने.
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई रेखा, ओम पुरी, नवीन निश्चल, डेजी ईरानी, दिनेश ठाकुर, अन्वेषा भट्टाचार्य, सागर आर्य और श्रुति पटेल ने. “आस्था” के गीत लिखे गुलजार ने और संगीत दिया शारंग देव ने. “लबों से चूम लो” गीत बेहद पसंद किया गया.
भारतीय स्त्री को यौन इच्छाओं के प्रतिबंधित क्षेत्र को टटोलने वाली “आस्था” दर्शकों के सामने एक नैतिक प्रश्न उठाती हैं. फिल्म में रेखा ने संस्कारों और भौतिकता में फंसी एक मध्यमवर्गीय महिला की भूमिका में जान डाल दी.
अपने प्रेम दृश्यों के फिल्मांकन के चलते भी फिल्म बेहद चर्चित रही और बेहद कम बजट के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
