वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिल्म “प्यार तो होना ही था” मशहूर हालीवुड फिल्म “फ्रेंच किस” का रीमेक थी.
विस्तार
फिल्म का निर्माण किया गोरधन तनवानी ने और निर्देशन किया अनीस बज्मी ने. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद लिखे खुद अनीस बज्मी ने.
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे अजय देवगन, काजोल, बिजय आनंद, ओम पुरी, कश्मीरा शाह, टीकू तलसानिया, रीमा लागू, हरीश पटेल, अंजन श्रीवास्तव, मुश्ताक खान, घनश्याम और आदि ईरानी. फिल्म का संगीत दिया जतिन-ललित ने और गीत लिखे समीर ने. “प्यार तो होना ही था”, “अजनबी मुझको इतना बता”, " जब किसी की तरफ दिल झुकने लगे..
जैसे गीत संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आये और फिल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ और फिल्म के लिए अपनी सुरीली आवाज के जादू से जसपिंदर नरूला ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया.
फिल्म की कसावट भरी पटकथा, कलाकारों का सहज अभिनय और बज्मी के शानदार निर्देशन के बल पर “प्यार तो होना ही था” दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही और वर्ष 1998 की कामयाब फिल्मों में से एक रही.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
