दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकान्त की पहली हिंदी फिल्म “अंधा कानून” वर्ष 1983 में प्रदर्शित हुई.
विस्तार
भारतीय कानून व्यवस्था की खामियों पर फिल्म में करार प्रहार किया गया था. फिल्म का निर्माण किया ऐ. पूर्णचंद्र राव ने और निर्देशन किया टी. राम राव ने. फिल्म की कहानी स्वयं टी. रामाराव ने लिखी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी सफलता प्राप्त हुई.
अमिताभ बच्चन ने फिल्म में अतिथि भूमिका निभाई (हालांकि वे पूरी फिल्म में मौजूद रहे और उनकी भूमिका मुख्य किरदारों के बराबर ही थी). फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे रजनीकान्त, हेमा मालिनी, रीना रॉय, प्राण, डैनी डेंगजोंग्पा, अमरीश पुरी, मदन पुरी, ओम शिवपुरी औरअसरानी. फिल्म का संगीत दिया लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने और गीत लिखे आनंद बक्षी ने.
“रोते रोते हंसना सीखो” और शीर्षक गीत “ये अंधा कानून है” काफी लोकप्रिय हुए. जोरदार संवादों, रोचक पटकथा और कलाकारों के लाजवाब अभिनय के चलते फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आयी और यह वर्ष 1983 की सबसे कामयाब फिल्मों में शुमार है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
