SANGOPANG

मोड़

Mod (2011) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

नागेश कुकनूर की वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म “मोड़” में एक बार फिर से नागेश दर्शकों से अपने पुराने अंदाज में रूबरू हुए.

प्रदर्शन वर्ष2011
निर्देशकनागेश कुकुनूर

विस्तार

इससे पहले कुकनूर अक्षय कुमार के साथ “तस्वीर 8X10” और जॉन अब्राहम के साथ “आशाएं” बना कर अपने हाथ जला चुके थे. इस बार फिल्म में बड़ा बजट और नामी सितारे नहीं थे. फिल्म का निर्माण किया नागेश कुकनूर, एल्हे हिप्टूले और सुजीत कुमार सिंह ने. “मोड़” की कहानी खुद नागेश ने लिखी.

फिल्म की कहानी एक छोटे से हिल स्टेशन गंगा पर केन्द्रित है जहां नायिका (आयशा टाकिया) अपने पिता और बुआ के साथ रहती है. उसे एक अजनबी एंडी (रणविजय सिंह) मिलता है जो उसके बचपन का साथी होने का दावा करता है.

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे आयशा टाकिया, रणविजय सिंह, रघुवीर यादव, तन्वी आजमी, अनंत महादेवन, प्रतीक्षा लोनकर, निखिल रत्नपारखी, गुलफाम खान और रोशनी आरचरेकर. फिल्म के गीत और संगीत का जिम्मा उठाया तापस रेलिया ने. फिल्म का संगीत अधिक लोकप्रिय नहीं हुआ.

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कामयाबी हासिल नहीं कर पायी और ना ही समीक्षकों ने फिल्म को सराहा. बोझिल स्क्रिप्ट और ढीले ढाले संपादन ने रही सही कसर पूरी कर दी. नागेश की फिल्मों के कद्रदानो को इस बार निराशा ही हाथ लगी.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Mod (2011)mod film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!