SANGOPANG

रॉकफोर्ड

Rockford (1999) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

अपनी पहली फिल्म “हैदराबाद ब्लूज” से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले निर्देशक नागेश कुकनूर ने अपनी अगली फिल्म रॉकफोर्ड (rockford) में भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया.

प्रदर्शन वर्ष1999
निर्देशकनागेश कुकुनूर

विस्तार

वर्ष 1999 में प्रदर्शित इस फिल्म में नागेश ने एक बोर्डिंग स्कूल और उसमे पढने वाले बच्चों की जिन्दगी को बेहद खूबसूरती से फिल्माया है. फिल्म का निर्माण पद्मिनी कोल्हापुरे, नागेश कुकनूर और एल्हे हिपटूले ने मिल कर किया. फिल्म के अधिकतर संवाद अंग्रेजी में है. फिल्म की कहानी खुद नागेश ने लिखी.

रोहन डे, नागेश कुकनूर, नंदिता दास, जयंत कृपलानी, उलरिका कृष्णमूर्ति, इमरान मिर्जा, शिल्पा पई और सुहैल बजाज ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म का संगीत “आशीर्वाद” का था. इसके साथ के.के., शंकर एहसान लॉय और हरिहरन और लेजली लुईस की रचनाओं का फिल्म में प्रयोग किया गया.

फिल्म की कसावट भरी पटकथा को रेनू सलूजा के संपादन ने और भी अधिक रोचक बना दिया. “रॉकफोर्ड” व्यवसायिक रूप से तो इतनी सफल नहीं रही पर कुछ हट कर चाहने वाले दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई. स्कूली जीवन पर आधारित सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों में “रॉकफोर्ड” का नाम अगली पंक्ति में शामिल किया जाता है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Rockford (1999)rockford filmराकफोर्डरोकफोर्ड

जुड़े विषय

हे रामकमल हासन ना केवल एक प्रतिभावान अभिनेता हैं वरन एक संवेदनशील निर्देशक भी है.शूटआउट एट लोखंडवालामुंबई अंडरवर्ल्ड हमेशा से बॉलीवुड के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है और बहुत सी हिंदी फिल्में मुंबदया अपराध जगत के सरगनाओ के कारनामों से प्रेरित रही हैं.इश्कियापश्चिमी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में दो उच्चकों और एक रहस्यमयी सुन्दरी के कारनामे बयां करती निर्माता विशाल भारद्वाज व रमन मारू और निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म “इश्किया” वर्ष 2010 में प्रदर्शित हुई.मोड़नागेश कुकनूर की वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म “मोड़” में एक बार फिर से नागेश दर्शकों से अपने पुराने अंदाज में रूबरू हुए.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!