पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में दो उच्चकों और एक रहस्यमयी सुन्दरी के कारनामे बयां करती निर्माता विशाल भारद्वाज व रमन मारू और निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म “इश्किया” वर्ष 2010 में प्रदर्शित हुई.
विस्तार
सभी फिल्म पंडितों के अनुमानों को धता बताते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया. फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा विशाल भारद्वाज, अभिषेक चौबे और सबरीना धवन ने और संवाद लिखे विशाल भारद्वाज ने.
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, विद्या बालन, सलमान शाहिद, आदिल हुसैन राजेश शर्मा, अनुपमा कुमार, गौरी माला, आलोक कुमार और अनीशा बानो ने. फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज का था और गीत लिखे गुलजार ने. “दिल तो बच्चा है जी”, “इब्ने बतूता” और “बड़ी धीरे जली” जैसे कर्णप्रिय गीत संगीत प्रेमियों को खूब भाये.
विशाल को अपने मधुर संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. फिल्म को इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका ( रेखा भारद्वाज ) और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मुद्रांकन का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. इसके साथ साथ सभी बड़े अवार्ड्स समारोहों में “इश्किया” के नाम का खूब डंका बजा.
अपनी पहली ही फिल्म से निर्देशक अभिषेक चौबे ने दर्शकों को अपनी प्रतिभा का कायल बना दिया. फिल्म की आशातीत सफलता के चलते निर्माता इसका अगला भाग “डेढ़ इश्किया” के नाम से बना रहे हैं.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
