SANGOPANG

हे राम

Hey Ram (2000) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

कमल हासन ना केवल एक प्रतिभावान अभिनेता हैं वरन एक संवेदनशील निर्देशक भी है.

प्रदर्शन वर्ष2000
निर्देशककमल हासन
संगीतइलैयाराजा

विस्तार

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म “हे राम” का निर्देशन कमल ने स्वयं किया.

साम्प्रदायिकता और महात्मा गांधी की हत्या को केंद्र में रख कर कमल ने एक काल्पनिक कहानी की रचना की जिसका मुख्य पात्र साकेत राम (कमल हासन) देश विभाजन के समय हुए दंगो में अपनी पत्नी की मुस्लिम दंगाईओं के हाथों बलात्कार और हत्या के बाद अतिवादी विचारधारा से प्रेरित हो महात्मा गांधी की हत्या करने की योजना बनाता है.

फिल्म की कहानी कमल हासन की थी और संवाद मनोहर श्याम जोशी के थे. मुख्य भूमिकाओं में थे कमल हासन, शाहरुख खान, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, वसुंधरा दास, नसीरूदीन शाह, अतुल कुलकर्णी, गिरीश कर्नाड, सौरभ शुक्ला, ओम पुरी और फरीदा जलाल. फिल्म का संगीत इल्लैयाराजा ने दिया और गीत लिखे समीर ने.

फिल्म का निर्माण हिंदी और तमिल में किया गया. हिंदी फिल्म प्रदर्शन के साथ ही विवादों में आ गयी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रदर्शन में बहुत बाधाएं खड़ी की. फिल्म के हिंदी संस्करण को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल पायी. अतुल कुलकर्णी को अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ.

इसके साथ साथ फिल्म ने वेश भूषा और विशेष प्रभाव के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किये. फिल्म को ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया. फिल्म का निर्माण हिंदी और तमिल में किया गया और तमिल संस्करण ने अच्छा व्यवसाय किया. एक विवादित लेकिन दर्शनीय फिल्म.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Hey Ram (2000)hey ram filmहे राम फिल्म

जुड़े विषय

इश्कियापश्चिमी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में दो उच्चकों और एक रहस्यमयी सुन्दरी के कारनामे बयां करती निर्माता विशाल भारद्वाज व रमन मारू और निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म “इश्किया” वर्ष 2010 में प्रदर्शित हुई.रॉकफोर्डअपनी पहली फिल्म “हैदराबाद ब्लूज” से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले निर्देशक नागेश कुकनूर ने अपनी अगली फिल्म रॉकफोर्ड (rockford) में भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया.रुदालीभारतीय सिनेमा की चुनिंदा महिला निर्देशकों में से एक कल्पना लाजमी सामानांतर सिनेमा में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखती हैं.शूटआउट एट लोखंडवालामुंबई अंडरवर्ल्ड हमेशा से बॉलीवुड के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है और बहुत सी हिंदी फिल्में मुंबदया अपराध जगत के सरगनाओ के कारनामों से प्रेरित रही हैं.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!