SANGOPANG

चक दे! इंडिया

Chak De! India (2007) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

भारत में खेलों पर आधारित फिल्मे बहुत कम बनी है और जो थोड़ी बहुत फिल्में बनी भी है तो वो सभी क्रिकेट पर केन्द्रित थी ऐसे में महिला हॉकी पर आधारित एक फिल्म बनाना बहुत जोखिम से भरा काम था पर लेखक जयदीप साहनी और निर्देशक शिमित अमीन किसी और ही मिट्टी के बने हुए थे.

प्रदर्शन वर्ष2007
निर्देशकशिमित अमीन
संगीतसलीम-सुलेमान

विस्तार

उन्होंने ने यह फिल्म बनाने का साहस किया और नतीजा था एक बेहतरीन फिल्म. 2002 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला हॉकी से प्रभावित हो साहनी ने यह फिल्म लिखी. फिल्म में शाहरुख खान के द्वारा निभाया गया किरदार “कबीर खान” वास्तविक जीवन में भारतीय हॉकी खिलाडी मीर रंजन नेगी से मिलता जुलता था.

फिल्म में हॉकी खेल में होने वाली राजनीति और महिला खिलाडियों के सामने आने वाली कठिनाइयों का जीवंत चित्रण किया गया. यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित चक दे इंडिया में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी शाहरुख खान, विद्या मालवडे, सागरिका घाटगे, चित्रांशी रावत, शिल्पा शुक्ल, तान्या अबरोल, अनीता नायर, शुभी मेहता, सीमा आजमी, निशा नायर आदि ने.

फिल्म 2007 की सबसे कामयाब फिल्मों में रही. सलीम-सुलेमान ने फिल्म का संगीत दिया और गीत लिखे जयदीप साहनी ने. सिने प्रेमियों ने फिल्म के संगीत को खूब पसंद किया और फिल्म का शीर्षक गीत “चक दे इंडिया” तो जैसे भारतीय खेलों का राष्ट्रीय गान ही बन गया. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता.

यह फिल्म हमारे राष्ट्रीय खेल को एक आदरांजलि है जिसे आज की युवा पीढ़ी भूलती जा रही है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Chak De! Indiachak de india filmचक दे इंडिया

जुड़े विषय

उपकारमनोज कुमार और देशभक्ति फिल्में एक दूसरे का पर्याय माने जाते हैं.तारे जमीन परआमिर खान एक अभिनेता के रूप में तो अपना लोहा मनवा चुके हैं पर इस गजब के अभिनेता में एक बेहद संवेदनशील निर्देशक भी छुपा बैठा था इसका पता सिने प्रेमियों को लगा 2007 में जब उनके द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची.क्रांतिहिंदी फिल्मों में देशभक्ति और मनोज कुमार एक दूसरे के पर्यायवाची माने जाते हैं.लगानसन 2001 में जहां एक और अनिल शर्मा की “गदर एक प्रेम कथा” ने अपनी सफलता का परचम लहराया वहीं उसी सप्ताह प्रदर्शित हुई निर्माता आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की “लगान” ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!