SANGOPANG

लगान

Lagaan (2001) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

सन 2001 में जहां एक और अनिल शर्मा की “गदर एक प्रेम कथा” ने अपनी सफलता का परचम लहराया वहीं उसी सप्ताह प्रदर्शित हुई निर्माता आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की “लगान” ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए.

प्रदर्शन वर्ष2001
निर्देशकआशुतोष गोवारिकर
संगीतए.आर. रहमान

विस्तार

फिल्म भारतियों के दो सबसे पसंदीदा विषयों क्रिकेट और सिनेमा को मजेदार मिश्रण थी.

19 शताब्दी के गुलाम भारत में लगान से माफी के लिए ग्रामीणों का अंगरेज अफसरों के साथ एक क्रिकेट मैच खेलना और जीतना - आशुतोष की इस अनोखी कहानी को कोई भी निर्माता बनाने के लिए राजी नहीं था ऐसे में अभिनेता आमिर खान पहली बार निर्माता बने और उसके बाद जो हुआ वो इतिहास के पन्नो में दर्ज है.भारत में क्रिकेट पर बनी फिल्मों में यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म है.

आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रशेल शैली, पॉल ब्लैकथोर्न, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र सिंह, अखिलेन्द्र मिश्र, यशपाल शर्मा, राज जुत्शी, रघुवीर यादव, सुहासिनी मुले और जावेद खान ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे और उन्हें सुरों से सजाया ए. आर. रहमान ने. फिल्म का संगीत बेहद मधुर और कर्णप्रिय था.

फिल्म को समीक्षकों ने बेहद पसंद किया और यह तीसरी ऐसी भारतीय फिल्म थी जो सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के ऑस्कर के लिए नामित हुई ( मदर इंडिया और सलाम बोम्बे के बाद ).

एंपायर पत्रिका ने लगान को “विश्व सिनेमा की 100 सबसे बेहतरीन फिल्मों” में शामिल किया और टाईम्स पत्रिका ने इसे खेलों पर बनी सर्वकालिक 25 बेहतरीन फिल्मों में स्थान दिया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Lagaanlagaan film

जुड़े विषय

तारे जमीन परआमिर खान एक अभिनेता के रूप में तो अपना लोहा मनवा चुके हैं पर इस गजब के अभिनेता में एक बेहद संवेदनशील निर्देशक भी छुपा बैठा था इसका पता सिने प्रेमियों को लगा 2007 में जब उनके द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची.3 इडियट्सराजकुमार हीरानी एक ऐसे निर्देशक माने जाते हैं जिनकी फिल्मों में सार्थक मनोरंजन के साथ साथ जीवनोपयोगी सन्देश भी छुपे होते हैं.चक दे! इंडियाभारत में खेलों पर आधारित फिल्मे बहुत कम बनी है और जो थोड़ी बहुत फिल्में बनी भी है तो वो सभी क्रिकेट पर केन्द्रित थी ऐसे में महिला हॉकी पर आधारित एक फिल्म बनाना बहुत जोखिम से भरा काम था पर लेखक जयदीप साहनी और निर्देशक शिमित अमीन किसी और ही मिट्टी के बने हुए थे.जंजीर1973 भारतीय सिने इतिहास में एक युगांतरकारी परिवर्तन का साल रहा.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!