SANGOPANG

तक्षक

Takshak (1999) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म तक्षक (takshak) कला फिल्मों के दिग्गज निर्देशक गोविन्द निहलानी का व्यवसायिक सिनेमा के क्षेत्र में पहला प्रयास था.

प्रदर्शन वर्ष1999
निर्देशकगोविंद निहलानी
संगीतए.आर. रहमान

विस्तार

सामानांतर सिनेमा का प्रख्यात निर्देशक निहलानी की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिल पायी. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले खुद निहलानी ने लिखे और संवाद थे कमलेश पांडे ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे अजय देवगन, तब्बू, राहुल बोस, अमरीश पुरी, गोविन्द नामदेव, नेत्रा रघुरमन, ऐ. के. हंगल, खालिद मोहम्मद और उत्तरा बाओकर.

फिल्म का निर्माण भी स्वयं गोविन्द निहलानी ने किया. फिल्म का संगीत दिया ऐ. आर. रहमान ने और गीत लिखे महबूब और सुखविंदर सिंह ने. “मुझे रंग दे”, “बूंदों से बाते” और “जुम्बालिका” जैसे गीत संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आये.

“तक्षक” में निहलानी कला और व्यवसायिक सिनेमा में तालमेल बिठाने में नाकामयाब रहे और समीक्षकों ने भी फिल्म को नकार दिया. अजय देवगन, तब्बू, राहुल बोस और निहलानी के पसंदीदा अमरीश पुरी का लाजवाब अभिनय और ऐ. आर. रहमान का संगीत ही फिल्म को कुछ हद तक बचा पाए हैं.

“तक्षक” में निहलानी ना तो अपनी कला फिल्मों के दर्शकों को खुश कर पाए और ना ही फार्मूला फिल्मों के शौकीनों को. एक असाधारण निर्देशक का एक बेहद साधारण व असफल प्रयास.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Takshak (1999)takshak filmमुझे रंग देबूंदों से बातें

जुड़े विषय

गंगाजलनिर्देशक प्रकाश झा, उन निर्देशकों में से हैं जो केवल व्यवसायिक फायदे के लिए फिल्में नहीं बनाते बल्कि उनकी फिल्में सामजिक समस्याओं और विसंगतियों पर भी करारा प्रहार करती हैं.माई ब्रदर... निखिलकम बजट में सार्थक सिनेमा का सृजन करने के लिए प्रसिद्ध निर्देशक ओ नीर की फिल्म माई ब्रदर निखिल (my brother nikhil) एच.आई. वी.युवादक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक मणिरत्नम की वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म “युवा” जे.पी. आन्दोलन की याद दिलाती है.मैंने गांधी को नहीं माराअसमिया सिनेमा के जाने माने निर्देशक झानु बरुआ की वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा (maine gandhi ko nahin mara) एक बेहद मर्मस्पर्शी और विचारोतेजक फिल्म है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!