दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक मणिरत्नम की वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म “युवा” जे.पी. आन्दोलन की याद दिलाती है.
विस्तार
फिल्म की कहानी हावड़ा ब्रिज पर घटित हुए एक हादसे से शुरू होती है और उससे जुड़े तीन नौजवानों की जिन्दगी को बयां करती है. फिल्म का निर्माण मणिरत्नम और जी. श्रीनिवासन ने किया और निर्देशन मणिरत्नम ने किया. फिल्म की कहानी भी मणिरत्नम की थी और संवाद लिखे अनुराग कश्यप ने.
अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल, ओम पुरी, सोनू सूद, सौरभ शुक्ल, विजय राज, अनंत नाग, लवलीन मिश्रा और अभिनव कश्यप ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म के गीत लिखे महबूब ने और संगीत दिया ऐ. आर. रहमान ने.
रहमान का जादू “युवा” में दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला और “कभी नीम नीम कभी शहद”, “फना” और “डोल डोल” जैसे गीतों ने युवा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. हिंदी के साथ साथ फिल्म को तमिल में भी बनाया गया.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हिंदी संस्करण को अधिक सफलता नहीं मिली पर तमिल में फिल्म ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किये. अपनी सभी खूबियों के अलावा “युवा” को अभिषेक बच्चन की बेहतरीन अदाकारी के लिए भी याद रखा जाएगा.
अपनी शानदार अदाकारी के चलते अभिषेक ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पर कब्जा जमाया वहीं रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर प्राप्त हुआ. आम फार्मूला फिल्मों की भीड़ से परे “युवा” एक बेहतरीन फिल्म बन पड़ी है.
परखें: परीक्षा जैसे सवाल
Cinéfondation का उद्देश्य किससे जुड़ा है?
Cinéfondation का उद्देश्य किससे जुड़ा है?
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
