SANGOPANG

माई ब्रदर... निखिल

My Brother... Nikhil (2005) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

कम बजट में सार्थक सिनेमा का सृजन करने के लिए प्रसिद्ध निर्देशक ओ नीर की फिल्म माई ब्रदर निखिल (my brother nikhil) एच.आई. वी.

प्रदर्शन वर्ष2005
निर्देशकओनिर

विस्तार

संक्रमण और उसके रोगियों द्वारा झेले जानी वाली सामजिक यंत्रणा और मानसिक पीड़ा पर आधारित थी. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले स्वयं ओ नीर ने लिखे जबकि संवाद अमिताभ वर्मा के थे. फिल्म को सुधि दर्शकों की खूब तारीफ मिली पर बॉक्स ऑफिस पर “माई ब्रदर निखिल” कोई करिश्मा नहीं दिखा पायी.

संजय सूरी, जूही चावला, पूरब कोहली, विक्टर बैनर्जी, लिलेट दुबे, दीपानिता शर्मा, गौरव कपूर, शयान मुंशी, पिया रॉय चौधरी, सुजोय घोष और श्वेता क्वात्रा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई. दिया मिर्जा भी फिल्म में एक विशेष भूमिका में अपनी झलक दिखाती हैं. फिल्म का निर्माण संजय सूरी, विवेक तेजवानी और राज कौशल ने मिल कर किया.

फिल्म का संगीत विवेक फिलिप और जोश का था और गीत लिखे अमिताभ वर्मा और जोश ने. फिल्म का संगीत युवा सिने प्रेमियों को खूब पसंद आया खासतौर पे “ले चलें” गीत बेहद लोकप्रिय हुआ. फिल्म की अनूठी विषय वस्तु, चुस्त संपादन और बेहतरीन निर्देशन काबिले तारीफ है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

My Brother... Nikhil (2005)my brother nikhil filmमाई ब्रदर निखिलमाय ब्रदर निखिल

जुड़े विषय

तक्षकवर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म तक्षक (takshak) कला फिल्मों के दिग्गज निर्देशक गोविन्द निहलानी का व्यवसायिक सिनेमा के क्षेत्र में पहला प्रयास था.मैंने गांधी को नहीं माराअसमिया सिनेमा के जाने माने निर्देशक झानु बरुआ की वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा (maine gandhi ko nahin mara) एक बेहद मर्मस्पर्शी और विचारोतेजक फिल्म है.गंगाजलनिर्देशक प्रकाश झा, उन निर्देशकों में से हैं जो केवल व्यवसायिक फायदे के लिए फिल्में नहीं बनाते बल्कि उनकी फिल्में सामजिक समस्याओं और विसंगतियों पर भी करारा प्रहार करती हैं.रेनकोटसमानांतर सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर निर्देशक रितुपर्णो घोष की फिल्म रेनकोट (raincoat), विश्वविख्यात कहानीकार ओ.हेनरी की प्रसिद्ध कहानी “द गिफ्ट ऑफ मैगी” से प्रेरित है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!