SANGOPANG

फिराक

Firaaq (2008) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

बालीवुड की सबसे संभावनाशील अभिनेत्रियों में से एक नंदिता दास का प्रथम निर्देशकीय प्रयास “फिराक” वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई.

प्रदर्शन वर्ष2008
निर्देशकनंदिता दास

विस्तार

फिल्म की कहानी गुजरात में 2002 में हुए साम्प्रदायिक दंगो पर आधारित थी. फिल्म को सत्य घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक रचना कह कर प्रचारित किया गया. फिल्म का स्क्रीनप्ले और कहानी लिखी नंदिता दास और शुचि कोठारी ने.

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, दीप्ति नवल, संजय सूरी, रघुवीर यादव, टिस्का चोपड़ा, दिलीप जोशी, शाहना गोस्वामी, सुमीत राघवन और राहुल सिंह. फिल्म का संगीत दिया रजत ढोलकिया और पियूष कनोजिया ने. “फिराक” के जरिये नंदिता दास ने दर्शकों को अपनी बहुमुखी प्रतिभा के एक और रूप (निर्देशन) से रूबरू कराया.

सुधि दर्शकों और फिल्म विशेषज्ञों ने फिल्म को बेहद पसंद किया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Firaaq (2008)firaaq film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!