SANGOPANG

वॉल्ट व्हिटमैन

Walt Whitman · साहित्य व संस्कृति

व्यक्तिसाहित्य व संस्कृति
सार

वाल्टर व्हिटमेन अमेरिकी कवि, निबंधकार व पत्रकार थे.

विस्तार

उन्हें अमेरिका के 19वीं शताब्दी के सबसे प्रभावशाली या महान कवियों में भी गिना जाता है. मुक्त छंद के प्रवर्तक रहे हैं. उनकी कृति घास की पत्तियां (लीव्ज आफ ग्रास) अपने समय का सबसे चर्चित और विवादास्पद काव्य संग्रह रहा है. अति सेक्सुयलिटी के कारण इसे अश्लीलता की श्रेणी में भी रखा गया.

लांग आइलैंड में 1819 में जन्मे व्हिटमेन ने पत्रकार से लेकर अध्यापक, सरकारी क्लर्क और स्वयंसेवी नर्स के रूप में काम किया. उन्होंने अपना काव्य संग्रह लीव्ज आफ ग्रास खुद के पैसे से छपवाया. उनकी एक और कृति फ्रेंकलिन इवनस (Franklin Evans; or The Inebriate) है.

व्हिटमेन की कविताओं के साथ साथ यौनिकता या सेक्सुयलिटी संबंधी अपनी सोच के कारण भी वे चर्चा में रहे. उनका जन्म 31 मई 1819 को हुआ और 26 मार्च 1892 को निधन हुआ.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Walt Whitman

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!