SANGOPANG

शिवलाल यादव

Shivlal Yadav · खेल

व्यक्ति · क्रिकेटरखेल
सार

भारतीय क्रिकेट में जब स्पिन चौकड़ी जब अवसान पर थी तब दिलीप दोषी के अलावा एक अन्य स्पिनर शिवलाल यादव (shivlal yadav) को भी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका मिला.

विस्तार

हैदराबाद में 26 जनवरी 1957 को जन्में यादव हवा में गेंद को काफी लूप देते थे लेकिन उनकी गेंदें बहुत स्पिन नहीं होती थी. यही वजह थी कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1979 में बेंगलूर में अपने पहले टेस्ट मैच में सात विकेट लेने के बावजूद उन्हें अधिकतर अवसरों पर विकेट हासिल करने के लिये जूझना पड़ा.

यादव ने 34वें टेस्ट मैच में 100वां विकेट लिया और इसके बाद केवल एक और टेस्ट मैच खेल पाये. उन्होंने 35 टेस्ट मैच में 35. 09 की औसत से 102 विकेट लिये. उन्हें केवल सात वनडे मैच खेलने का मौका मिला जिनमें उन्होंने आठ विकेट लिये. यादव ने 112 प्रथम श्रेणी मैचों में 330 विकेट चटकाये.

वह बाद में हैदराबाद क्रिकेट संघ में विभिन्न पदों पर रहे.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Shivlal Yadavshivlal

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!