SANGOPANG

भारतीय रिजर्व बैंक

Reserve Bank of India · अर्थव्यवस्था

संस्थाअर्थव्यवस्था
सार

भारतीय रिजर्व बैंक देश का केंद्रीय बैंक है, जिसकी स्थापना रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत एक अप्रैल 1935 को हुई.

स्थापना1 अप्रैल 1935
राष्ट्रीयकरण1 जनवरी 1949
मुख्यालयमुंबई

विस्तार

एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया. इसका मुख्यालय मुंबई में है. रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति तय करता है. 2016 से यह काम मौद्रिक नीति समिति करती है, जिसकी बैठक आमतौर पर हर दो महीने में होती है.

इसके दूसरे प्रमुख कामों में मुद्रा जारी करना, देश के विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन, बैंकों का नियमन और रुपये के विनिमय मूल्य को स्थिर बनाए रखने के प्रयास शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी यह सरकार की ओर से काम करता है.

परखें: परीक्षा जैसे सवाल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना कब हुई?

भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां है?

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Reserve Bank of Indiarbiरिजर्व बैंकआरबीआई

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!