SANGOPANG

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया

Press Trust of India · शासन व संस्थाएं

संस्थाशासन व संस्थाएं
सार

प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया या पीटीआई देश की प्रमुख संवाद समिति है जो देश दुनिया के विभिन्न समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी चैनलों, पत्रिकाओं, वेबसाइटों तथा सरकारों, कंपनियों व एनजीओ को समाचार भेजती है.

विस्तार

पीटीआई समाचार के साथ साथ फोटो व ग्राफिक सेवा सहित कई और सेवाएं भी देती है. इसका मुख्यालय दिल्ली में संसद मार्ग पर है.

पीटीआई का पंजीकरण 1947 में हुआ जबकि इसने काम 1949 में शुरू किया. वस्तुत: यह एक ट्रस्ट है. इसके निदेशक मंडल के अध्यक्ष का चयन हर साल होता है और दर्जन भर सदस्यों (समाचार पत्र मालिकों) में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जाता है.

कंपनी का दैनिक कामकाज मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) देखता है जो कि मुख्य संपादक यानी एडिटर इन चीफ भी हैं. पीटीआई की हिंदी सेवा “भाषा” के नाम से चलती है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Press Trust of Indiaptiप्रेस ट्रस्ट आफ इंडियापीटीआई

जुड़े विषय

रेड कॉर्नर नोटिसरेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी किया जाने वाला वह नोटिस है, जिससे किसी देश की पुलिस को वांछित व्यक्ति की तलाश और पहचान में दुनिया भर की पुलिस की मदद मिलती है.इंटरपोलइंटरपोल यानी इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है, जिसके 196 सदस्य देश हैं. भारत भी इसका सदस्य है.समाचार एजेंसीसमाचार एजेंसी या संवाद समिति पत्रकारों की ऐसी संस्था है, जो समाचार जुटाकर अखबारों, पत्रिकाओं, रेडियो, टेलीविजन और इंटरनेट जैसे माध्यमों को उपलब्ध कराती है.वित्त आयोगवित्त आयोग संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत बनने वाला संवैधानिक निकाय है, जिसका गठन राष्ट्रपति हर पांच साल के लिए करते हैं.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!