पॉल ऑस्टर अमेरिका के उपन्यासकार और कवि थे.
विस्तार
तीन फरवरी 1947 को जन्में पाल आस्टर या पाल बेंजामिन को उत्तर आधुनिक साहित्य का सशक्त हस्ताक्षर माना जाता है. उनकी प्रमुख कृतियों में न्यूयार्क ट्रायलाजी के अलावा मून पैलेस, द म्यूजिक आफ चांस, द बुक आफ इल्यूजंस तथा ब्रूकलिन फूलीज हैं.
न्यूजर्सी में जन्म के बाद उनकी शिक्षा दीक्षा अमेरिका में ही हुई. बाद में कुछ दिन उन्होंने पेरिस में फ्रांसिसी साहित्य का अनुवाद भी किया.
कहते हैं कि सिटी आफ ग्लास के प्रकाशन के लिए आस्टर को खूब पापड़ बेलने पड़े. चार साल तक उपन्यास को किसी ने प्रकाशित नहीं किया और लगभग डेढ दर्जन प्रकाशक इसे खारिज कर चुके थे. लेकिन इसके प्रकाशित होते ही पाल आस्टर स्टार लेखक हो गए और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
उनकी अधिकांश रचनाएं आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित हैं जो निरर्थकवाद व अस्तित्ववाद के बीच झूलती लगती हैं. 30 अप्रैल 2024 को उनका निधन हो गया.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
