SANGOPANG

ओसीआई कार्ड

Overseas Citizen of India · शासन व संस्थाएं

शब्दशासन व संस्थाएं
सार

ओसीआई यानी ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया प्रवासी भारतीयों के लिए शुरू की गई योजना है.

विस्तार

यह योजना सात जनवरी 2006 को हैदराबाद में चौथे प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान प्रधनमंत्री डा मनमोहन सिंह ने शुरू की थी.

इस योजना के तहत विदेशी नागरिकता प्राप्त भारतीयों को आवेदन पर ओसीआई कार्ड दिया जाता है, जिससे उन्हें भारत आने के लिए वीजा व पुलिस सत्यापन की आवश्यकता नहीं होती है. इस ओसीआई कार्ड को प्रवासी भारतीयों का दोहरी नागरिकता देने के संबंध में पहला कदम माना गया.

ओसीआई कार्ड धारक को भारत में मताधिकार नहीं होता और वह संवैधानिक या सार्वजनिक पद नहीं ले सकता. 2015 में पीआईओ कार्ड योजना को ओसीआई में मिला दिया गया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Overseas Citizen of Indiaoci cardओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया कार्ड

जुड़े विषय

रेड कॉर्नर नोटिसरेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी किया जाने वाला वह नोटिस है, जिससे किसी देश की पुलिस को वांछित व्यक्ति की तलाश और पहचान में दुनिया भर की पुलिस की मदद मिलती है.इंटरपोलइंटरपोल यानी इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है, जिसके 196 सदस्य देश हैं. भारत भी इसका सदस्य है.समाचार एजेंसीसमाचार एजेंसी या संवाद समिति पत्रकारों की ऐसी संस्था है, जो समाचार जुटाकर अखबारों, पत्रिकाओं, रेडियो, टेलीविजन और इंटरनेट जैसे माध्यमों को उपलब्ध कराती है.वित्त आयोगवित्त आयोग संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत बनने वाला संवैधानिक निकाय है, जिसका गठन राष्ट्रपति हर पांच साल के लिए करते हैं.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!