SANGOPANG

मिल्टन फ्रीडमैन

Milton Friedman · अर्थव्यवस्था

व्यक्तिअर्थव्यवस्था
सार

नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री मिल्टन फ्रीडमैन मुक्त अर्थव्यवस्था के सबसे प्रमुख पैरोकारों में से एक थे.

जन्म1912
नोबेल पुरस्कार1976 (अर्थशास्त्र)
निधननवंबर 2006

विस्तार

उन्होंने उपभोग का स्थायी आय सिद्धांत दिया. इसके अनुसार लोग अपनी खर्च योजनाएं मौजूदा आय के बजाय लंबी अवधि की संभावित आय यानी स्थायी आय को ध्यान में रखकर बनाते हैं, और उपभोग इसी स्थायी आय के अनुपात में होता है.

मुद्रा अवस्फीति से निपटने के लिए उनका “हेलीकॉप्टर से पैसे बरसाने” वाला उदाहरण बहुत चर्चित है. उन्हें 1976 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला. अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की नीतियों पर उनके विचारों का गहरा असर रहा. 1912 में जन्मे फ्रीडमैन का नवंबर 2006 में निधन हुआ.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Milton Friedmanfriedmanउपभोग का स्थायी आय सिद्धांत

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!