SANGOPANG

क्योटो संधि

Kyoto Protocol · विज्ञान

संधिविज्ञान
सार

यह हमारे वायुमंडल के लिए खतरनाक साबित होती ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को घटाने के लिए प्रतिबद्धता वाली अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय समझौता है.

विस्तार

जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वार्मिंग पर काबू पाने के लिए इस संधि पर क्योतो, जापान में 11 दिसम्बर, 1997 को हस्ताक्षर हुए. संधि 16 फरवरी, 2005 से अस्तित्व में आई. कनाडा ने भी दिसंबर 2011 में इससे हटने की घोषणा की.

संधि के तहत औद्योगिक दृष्टि से विकसित राष्ट्रों को ग्रीन हाउस गैस मुख्यतः कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन 1990 के स्तर से 5.2 प्रतिशत कम रखने का लक्ष्य 2008-12 के बीच प्राप्त करना था. विकासशील देशों के लिए कोई बाध्यता नहीं है.

क्योतो संधि में जिन 6 गैसों के उत्सर्जन की बात कही गई है उनमें मीथेन, नाइट्रस आक्साइड, हाइड्रोफ्लुरोकार्बन्स, पर फ्लोरो कार्बन व सल्फर हेक्साफ्लोराइड भी शामिल है. 2012 में दोहा में इसकी दूसरी प्रतिबद्धता अवधि (2013-2020) तय हुई. बाद में 2015 का पेरिस समझौता जलवायु परिवर्तन पर मुख्य अंतरराष्ट्रीय समझौता बन गया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Kyoto Protocolक्योतो संधिक्योतो प्रोटोकाल

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!