SANGOPANG

गाजर घास

Parthenium (congress grass) · विज्ञान

विज्ञानविज्ञान
SANGOPANG ज्ञानकोष
सार

गाजर घास एक खरपतवार है जिसका कोई इलाज बीते छह दशकों में नहीं ढूंढा जा सका है.

विस्तार

इसका वैज्ञानिक नाम पार्थेनियम है जबकि आम भाषा में इसे कांग्रेस घास कहते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस घास के बीज 1956 में अमेरिका से गेहूं के आयात के साथ आए थे, बिन बुलाए मेहमान की तरह. तभी से वैज्ञानिक इसके उन्मूलन में लगे हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

बताते हैं कि इसके एक पौधे से दो हजार बीज फूटते हैं और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र गाजर घास से पट जाता है. इस खरपतवार से अस्थमा व एलर्जी जैसी बीमारी भी फैलती है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Partheniumकांग्रेस घासcongress grasscongress gaas

जुड़े विषय

🛡️ Sangopang ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026