SANGOPANG

उमराव जान

Umrao Jaan (1981) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

वर्ष 1981 में प्रदर्शित निर्देशक मुजफ्फर अली की फिल्म “उमराव जान” लखनऊ की मशहूर तवायफ उमराव जान अदा की जिंदगी पर आधारित थी.

प्रदर्शन वर्ष1981
निर्देशकमुजफ्फर अली
संगीतखय्याम

विस्तार

फिल्म मिर्जा मुहम्मद हादी रुसवा के उर्दू उपन्यास पर आधारित थी. फिल्म का स्क्रीनप्ले और संवाद लिखे शमा जैदी, जावेद सिद्दीकी और मुजफ्फर अली ने. फिल्म को समीक्षकों ने बेहद पसंद किया पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया.

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई रेखा, राज बब्बर, फारुख शेख, नसीरुद्दीन शाह, शौकत कैफी, प्रेमा नारायण, दीना पाठक, गजानन जागीरदार, भारत भूषण, मुकरी, सीमा सथ्यू और सतीश शाह ने. “उमराव जान” का संगीत बेहद मकबूल हुआ. फिल्म का संगीत दिया खय्याम ने और गीत लिखे शहरयार ने. अमीर खुसरो की एक रचना का प्रयोग भी फिल्म में किया गया.

फिल्म की एक एक गजल संगीत प्रेमियों के दिलों दिमाग पर आज भी छायी हुई हैं. “दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिये”, “इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं” और “ये क्या जगह है दोस्तों” और “जुस्तजू जिसकी थी” जैसी गजलें हिंदी फिल्म संगीत के अनमोल खजाने की बेशकीमती अमानत है.

फिल्म में अपने जादुई संगीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार खय्याम ने अपने नाम किया. रेखा को भी फिल्म में अपने उम्दा अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. फिल्मफेयर पुरस्कारों में मुजफ्फर अली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और खय्याम को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार से नवाजा गया. वर्ष 2006 में निर्देशक जे.पी.

दत्ता ने ऐश्वर्या रॉय को मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म का रीमेक भी बनाया पर दत्ता की फिल्म को कामयाबी नहीं मिली.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Umrao Jaan (1981)umrao jaan filmदिल चीज क्या हैइन आंखों की मस्ती के

जुड़े विषय

बर्फी!बर्फी! 2012 में आई हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया.रजनीगंधासत्तर के दशक में जब सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आंधी चल रही थी और फार्मूला फिल्मों का जादू अपने शबाब पे था, ऐसे में बासु चटर्जी उन कुछ चुनिंदा फिल्मकारों में से एक थे जो साधारण बजट और जिन्दगी से जुडी खूबसूरत कहानियों के जरिये अपना मुकाम बनाये रखने में कामयाब रहे.मैरी कॉममैरी कॉम 2014 में आई हिंदी फिल्म है, जो भारत की प्रसिद्ध मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है.इंसाफ का तराजूहिंदी सिनेमा में बी.आर. चोपड़ा चंद ऐसे निर्देशक में से एक है जिनकी फिल्मों में हमेशा सामजिक मुद्दों और ज्वलंत समस्याओं को तवज्जो दी जाती है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!