SANGOPANG

बच्चों पर संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन

World Summit for Children · शासन व संस्थाएं

घटनाशासन व संस्थाएं
सार

बच्चों पर संयुक्त राष्ट्र का पहला शिखर सम्मेलन 1990 में हुआ था.

विस्तार

यह सम्मेलन 29-30 सितंबर 1990 को संयुक्त राष्ट्र में हुआ. संयुक्त राष्ट्र में यह अपनी तरह का पहला आयोजन था जिसमें दुनिया भर के नेता इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए. सम्मेलन में 71 राष्ट्राध्यक्ष तथा 88 अन्य वरिष्ट अधिकारी (मंत्री) शामिल हुए. इसमें बच्चों के विकास, संरक्षण तथा उत्तरजीविता के लिए एक घोषणा पत्र अंगीकार किया गया.

हालांकि इसके बाद इस सम्मेलन की प्रगति की समीक्षा के लिए विशेष सत्र 8-10 मई 2002 को बुलाया गया. इसमें 1990 के बाद बच्चों के कल्याण की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई. सम्मेलन में 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को भी इस सम्मेलन में अपनी बात सीधे कहने का अवसर प्रदान किया गया.

दुनिया भर के 60 नेताओं व तीन-हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

World Summit for Childrenबच्चों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन

जुड़े विषय

रेड कॉर्नर नोटिसरेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी किया जाने वाला वह नोटिस है, जिससे किसी देश की पुलिस को वांछित व्यक्ति की तलाश और पहचान में दुनिया भर की पुलिस की मदद मिलती है.इंटरपोलइंटरपोल यानी इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है, जिसके 196 सदस्य देश हैं. भारत भी इसका सदस्य है.समाचार एजेंसीसमाचार एजेंसी या संवाद समिति पत्रकारों की ऐसी संस्था है, जो समाचार जुटाकर अखबारों, पत्रिकाओं, रेडियो, टेलीविजन और इंटरनेट जैसे माध्यमों को उपलब्ध कराती है.वित्त आयोगवित्त आयोग संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत बनने वाला संवैधानिक निकाय है, जिसका गठन राष्ट्रपति हर पांच साल के लिए करते हैं.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!