SANGOPANG

आस्ताद देबू

Astad Deboo · साहित्य व संस्कृति

व्यक्तिसाहित्य व संस्कृति
सार

आस्ताद देबू का नाम भारतीय समकालीन नर्तकों में प्रयोगधर्मी कलाकार के रूप में लिया जाता है.

विस्तार

आस्ताद देबू का जन्म 13 जुलाई 1947 को गुजरात के नवसारी में हुआ.

छह साल की उम्र में उन्होंने नृत्य सीखना शुरू कर दिया था. आस्ताद ने कथक की प्रारम्भिक शिक्षा इंद्र कुमार मोहंती से और बाद में प्रहलाद दास से ली. शुरुआती पढाई इन्होने लोयोला स्कूल, जमशेदपुर से बाद में बी कॉम की पढाई पोदार कॉलेज, मुंबई विश्वविद्यालय से की.

वह 1969 में समुद्री मार्ग से यूरोप और फिर 1974 में न्यूयार्क चले गए.

वह समकालीन नृत्य सीखन के लिए लंदन स्कूल में गए और मरथा ग्राहम से आधुनिक नृत्य तकनीक सीखा. न्यूयार्क में जोस लिमोन से भी सीखा. यूरोप, अमेरिका, जापान और इंडोनेशिया होते हुए 1977 में वह भारत वापस आए. आस्ताद देबू ने तिरूवल्ला, केरल में गुरु ई. कृष्णा पनिकर की शिष्यता में कथककली सीखा.

वह पिना बाउश (Pina Bausch), एलिसन चेस (Alison Chase) और पिंक फ्लायड (pink floyd) के साथ काम कर चुके हैं. आस्ताद ने सुभाष घई की फिल्म ताल, एमएफ हुसैन के साथ मीनाक्षी सहित कई फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया. आस्ताद देबू डांस फाउंडेशन ने मेलबर्न आस्ट्रेलिया में बीसवें बधिर ओलंपिक मे भी अपनी प्रस्तुति दी थी.

वह गैर सरकारी संगठन सलाम बालक के 14 बच्चों को लेकर नृत्य प्रस्तुति ब्रेकिंग बाउंडरीज तैयार कर चुके हैं और कई जगह प्रदर्शन कर चुके हैं. इन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2007 में पद्मश्री से नवाजा गया. 10 दिसंबर 2020 को उनका निधन हो गया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Astad Debooआस्ताब देबूब्रेकिंग बाउंडरीज

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!