SANGOPANG

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि (राजस्थान)

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi, Rajasthan · कृषि और किसान

सहकारिता विभाग, राजस्थानशुरुआत: 2024संपादकीय समीक्षा: अक्तूबर 2026

सारपीएम-किसान के लाभार्थी राजस्थान के किसानों को राज्य सरकार की ओर से हर साल ₹3,000 की अतिरिक्त मदद. इस तरह उन्हें कुल ₹9,000 सालाना मिलते हैं.

राज्य की मदद₹3,000 सालाना
पीएम-किसान मिलाकर₹9,000 सालाना

क्या मिलता है

पीएम-किसान के ₹6,000 के अलावा राज्य सरकार ₹3,000 सालाना देती है. योजना शुरू होने पर यह राशि ₹2,000 थी, जिसे 2025-26 के बजट में बढ़ाया गया. पैसा सीधे बैंक खाते में आता है.

किसे मिलेगा

राजस्थान के वे किसान जो पीएम-किसान योजना के लाभार्थी हैं.

आवेदन कैसे करें

अलग से आवेदन की जरूरत नहीं. पीएम-किसान में पंजीकृत और ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए. किस्त की स्थिति राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर देखें.

सावधान रहेंसरकारी योजनाओं के लिए पैसे मांगने वाले फोन, संदेश या लिंक से सावधान रहें, और अपना ओटीपी किसी को न बताएं. आवेदन सिर्फ आधिकारिक पोर्टल या अधिकृत केंद्र से करें.

स्रोत: आधिकारिक पोर्टल · आखिरी अपडेट: 7 अक्तूबर 2026 · नियम, राशि और तारीखें बदल सकती हैं, आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल जरूर देखें. कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!

लोग ये भी खोजते हैं

Sangopang पर और भी