भारतीय थलसेना, वायुसेना व नौसेना के सैनिकों को अनेक तरह के पदकों से सम्मानित किया जाता है.
विस्तार
इन पदकों में ये हैं-
परमवीर चक्र : वीरता के लिए दिया जाने वाला यह सर्वोच्च पुरस्कार या पदक है. परमवीर चक्र थल, जल व नभ में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन या आत्म बलिदान के लिये दिया जाता है.
यह मेडल कांसे का बना होता है, जिस पर एक ओर इंद्रवज्र अंकित होता है, जबकि दूसरी ओर हिन्दी व अंग्रेजी में परमवीर चक्र लिखा होता है. पदक को सैनिक अपनी कमीज के बायीं ओर बैंगनी रंग के रिबन से लगाता है.
महावीर चक्र : सैनिकों के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार या पदक है, जो थल, जल व नभ में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है. यह पदक स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है.
इसका आकार गोल होता है, जिसके एक ओर पांच कोण वाले सितारे के बीच में राष्ट्रचिन्ह अंकित होता है, दूसरी ओर कमल तथा हिन्दी व अंग्रेजी में महावीर चक्र लिखा होता है. पदक सफेद तथा केसरी रिबन से लगाया जाता है.
वीर चक्र : यह तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार या पदक है जो थल, जल व नभ में दुश्मनों के सामने साहस, पराक्रम और आत्म बलिदान के लिये दिया जाता है. यह पदक भी स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है. इसके एक ओर पांच कोण वाला सितारा तथा अशोक चक्र व दूसरी ओर दो कमल अंकित होते हैं.
पदक को नीली-केसरी पट्टी के साथ पहना जाता है.
विशिष्ट सेवा मेडल : यह सेना के कर्मचारियों को असाधारण तथा उच्चकोटि के विशिष्ट सेवा कार्य के लिये दिया जाता है.
अशोक चक्र : यह पदक थल, जल और नभ में साहस, पराक्रम या आत्म बलिदान का अत्यंत ही सराहनीय कार्य दिखाने के लिये प्रदान किया जाता है.
जीवन रक्षा पदक: डूबने से, आग से या किसी भी तरह से प्राण बचाने के लिये प्रदर्शित साहस एवं वीरतापूर्ण कार्यों के लिये यह पदक प्रदान किया जाता है.
परखें: परीक्षा जैसे सवाल
सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार से जुड़ा सही तथ्य क्या है?
सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार से जुड़ा सही तथ्य क्या है?
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
