SANGOPANG

जजिया कर

Jizya · इतिहास

अवधारणाइतिहास
SANGOPANG ज्ञानकोष
सार

इस्लामिक कानून के तहत जजिया कर उन लोगों पर लगाया जाता है जो गैर मुस्लिम हैं.

विस्तार

यह कर उन्हें देना पड़ता है जो इस्लाम को तो स्वीकार नहीं करते लेकिन इस्लामी सल्तनत के संरक्षण में रहने को तैयार हैं. इससे उन्हें एक सीमा तक स्वायत्तता मिलती है, कुछ रियायतें भी मिलती हैं लेकिन वे हथियार नहीं उठा सकते और न ही सेना में भर्ती हो सकते हैं.

कुरआन के अनुसार गुलामों, महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों, बीमारों और गरीबों पर जजिया नहीं लगाया जाना चाहिए लेकिन बाद में इन प्रावधानों को छोड़ दिया गया और सभी गैर मुसलमानों पर जजिया लगाया जाने लगा.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Zazia kar जजिया कर

जुड़े विषय

🛡️ Sangopang ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026