SANGOPANG

बोइंग 747

Boeing 747 · तकनीक

तकनीकतकनीक
सार

बोइंग 747 यानी जंबो जेट दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जा रहे यात्री विमानों में से एक है.

विस्तार

दरअसल बोइंग 747 सत्तर के दशक में ऐसे समय में बाजार में उतारा गया जबकि बडे, अधिक गति और ज्यादा क्षमता वाले विमानों की मांग थी. तमाम अटकलों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यह विमान लंबी हवाई यात्रा का पर्यायवाची बन गया.

बोइंग 747 को आमतौर पर जंबो जेट के नाम से भी जाना जाता है. अमेरिकी कंपनी बोइंग का यह विमान सत्तर के दशक में आया और यात्री क्षमता के लिहाज से लगभग चार दशक तक अव्वल बना रहा. कंपनी ने इस विमान के मालवाहक तथा अन्य संस्करण भी बाजार में पेश किए जो सफलता के झंडे गाडते चले गए.

यह पहला वाइडबाडी विमान था. वैसे सुपरसोनिक तथा सबसुपरसोनिक विमानों के आगमन के साथ जंबो जेट की विदाई की आशंका जताई गई थी लेकिन यह बना ही नहीं रहा बाजार में बढता भी गया.

वैसे इस विमान के विनिर्माण की कहानी अमेरिकी वायुसेना की आवश्यकता से निकली. वायुसेना को ऐसे बडे क्रियात्मक परिवहन विमान की जरूरत थी जो बेहतर गति से अधिक साजो सामान ढो सके.

वायुसेना ने हालांकि इस प्रक्रिया में अन्य कंपनियों के प्रस्तावों को तरजीह दी लेकिन बाद में आम यात्री एवं परिवहन की आवश्यकताओं ने बोइंग 747 के विमानन परिदश्य में उतरने का मार्ग प्रशस्त कर दिया. बोइंग 747 ऐसे समय में आया जबकि बोइंग 705 और डगलस डीसी8 लोकप्रिय थे. बोइंग 747 ने पहली उड़ान नौ फरवरी 1969 को भरी थी.

2023 में इसका उत्पादन बंद हो गया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Boeing 747jumbo jetजंबो जेट

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!