भारत रैंकिंग 2017

भारत रैंकिंग 2017

विविध

भारत रैंकिंग 2017

4 अप्रैल 2017 को 02:44 pm बजे0

भारत रैंकिंग 2017 में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को वर्ष 2017 के लिए रैंकिंग दी गई है। इस रैंकिंग में देश के प्रमुख शिक्षण व प्रबंधन संस्थानों को रैंकिंग दी जाती है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की 2017 की ( India Rankings 2017 ) रैंकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू को देश के सर्वश्रेष्ठ शैक्षिण संस्थान का दर्जा दिया गया। प्रबंधन संस्थानों में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद व महाविद्यालयों में मिरांडा हाउस कालेज दिल्ली को पहले स्थान पर रखा गया। इस रैंकिंग में शीर्ष 10 संस्थानों में सात आईआईटी को शामिल किया गया है। दो अन्य संस्थानों में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय है। देश में संस्थानों की यह दूसरी रैंकिंग है जिसे मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जारी किया। इससे पहली रैंकिंग 2016 में जारी की गई थी। 2017 की रैंकिंग पांच श्रेणियों पर आधारित है। इसमें देश के संस्थानों की रैंकिंग को वैज्ञानिक तरीके से मापा जाता है जिससे छात्रों को शिक्षण संस्थान का चुनाव करने में मदद मिल सके. आईआईएससी ‘संपूर्ण’ और ‘विश्वविद्यालयों’ की श्रेणी में शीर्ष पर रहा. यह रैंकिंग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिग ढांचा (एनआईआरएफ) के तहत जारी की गई। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की शुरुआत 2015 में की गयी. 2016 में विभिन्न क्षेत्रों के 3563 संस्थानों को शामिल किया गया जबकि 2017 में यह संख्या घटकर 2735 संस्थान रही। इसमें भी 43 मेडिकल कॉलेज और 49 लॉ कॉलेज पहली बार शामिल हुए हैं। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 10 अप्रैल 2017 को राष्‍ट्रपति भवन में में इंडिया रैंकिंग 2017 रिपोर्ट जारी की। उन्होंने शीर्ष रैंक वाले संस्‍थानों व विद्यार्थियों को पुस्‍कार प्रदान किया। राष्‍ट्रपति ने प्रसन्‍नता जताई की कि पिछले दो वर्षों में दो भारतीय संस्‍थान अंतर्राष्‍ट्रीय शीर्ष रैंकिंग के 200 संस्‍थानों में शामिल हुए। शीर्ष संस्थान ( संपूर्णता में ) भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) दस शीर्ष विश्वविद्यालय भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर जवाहरहल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, बैंगलोर जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई हैदराबाद विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय अमृता विश्व विद्यापीठ, कोयम्बटूर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय दस शीर्ष कालेज मिरांडा हाउस कॉलेज, नयी दिल्ली लोयला कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नयी दिल्ली हेबर कॉलेज, तिरूचिरापल्ली आत्‍मा राम सनातन धर्म कॉलेज, नयी दिल्ली सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता लेडी श्रीराम कॉलेज, नयी दिल्ली दयाल सिंह कॉलेज, नयी दिल्ली दीन दयाल उपाध्‍याय कॉलेज, नई दिल्ली वुमन क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई शीर्ष प्रबंधन संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरू भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली – प्रबंधन स्कूल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर-प्रबंधन स्कूल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की-प्रबंधन स्कूल जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर

Popular

संबंधित समाचार जल्द आ रहे हैं...