हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार

हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार

नगर-डगर

हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार

2 जून 2017 को 05:23 pm बजे0

हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार 12 विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की स्थापना केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा ने 1989 में की थी। वर्ष 2015 के लिए हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार 30 मई 2017 को प्रदान किए गए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2015 के लिए हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न श्रेणियों में 26 ​लोगों को पुरस्कार प्रदान किए गए। हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार 2015 गंगा शरण सिंह पुरस्कार प्रो एस शेषारत्नम डा एम गोविंदराजन हर महेंद्र सिंह बेदी प्रो एच सुवदनी देवी गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार बलदेव भाई शर्मा राहुल देव आत्मा राम पुरस्कार गिरीश चंद्र सक्सेना डा फणि भूषण सुब्रहमण्यम भारती पुरस्कार प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित श्रीमती चंद्रकांता महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार श्रीमति चित्रा मुदगल डा जय प्रकाश कर्दम सरदार बल्लभ भाई पटेल पुरस्कार बी आर छीपा दया प्रकाश सिन्हा दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार डा महेश शर्मा डा राकेश सिन्हा स्वामी विवेकानंद पुरस्कार श्रीधर पराडकर श्रीरंजन सूरिदेव मदन मोहन मालवीय पुरस्कार प्रो नित्यानंद पाण्डेय जगदीश प्रसाद सिंघल राजर्षि पुरूषोत्त्म दास टंडन शिव दत्त शर्मा अशोक कुमार शर्मा डा जार्ज ग्रियर्सन पुरस्कार प्रो फुजिइ ताकेशि, जापान प्रो गब्रिएला निक इलिएवा, अमेरिका डा मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार डा पुष्पिता अवस्थी, नीदरलैंड डा पदमेश गुप्त, ब्रिटेन

Popular

संबंधित समाचार जल्द आ रहे हैं...