आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक

नगर-डगर

आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक

7 मई 2017 को 11:40 pm बजे0

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक सुनील नारायण व युसुफ पठान ने लगाया है। दोनों ने 15 गेंद में 50 रन ठोंके। मजे के बात यह भी है कि दोनों ने यह कारनामा कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज के रूप में किया। सुनील नारायण ने यह कारनामा 2017 की आईपीएल में सात मई 2017 को किया। इस मैच में सुनील नारायण दरअसल रायल चैलेंजर्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराडर्स की ओर से खेले। कोलकाता की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे सुनील नारायण ने अपना रंग पारी के चौथे ओवर में दिखाया। उन्होंने एस बद्री की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के और चौथी गेंद पर एक चौका जमाया। पांचवी गेंद पर दो और अंतिम गेंद पर एक रन लिया। यानी बद्री के ओवर का विश्लेषण रहा 6.6.6.4.2.1 कुल 25 रन ठोंके। अगला ओवर एस अरविंद का था। नारायण ने पहली गेंद पर दो रन बनाए। ओवर की दूसरी तीसरी व चौथी गेंद पर लगातार तीन चौके जड़े। इससे अरविंद की लाइन लेंथ बिगड़ती नजर आई और उन्होंने दो वाइड गेंद फेंकी। पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। सिर्फ 15 गेंद में। इस ओवर में कुल रन बने 26। कुल मिलाकर सुनील ने 17 गेंद में छह चौकों व चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से ही युसुफ पठान ने आईपीएल 2014 में 15 गेंद पर 50 रन ठोंके थे। पठान ने यह पारी सनराइजर्स हैदराबा के खिलाफ खेली। 24 मई 2014 को कोलकाता में युसुफ पठान ने डेल स्टेन के एक ओवर में 26 रन ठोंके। इस तरह से 4, 6, 6, 4, 4, 2. पठान की टीम ने मैच जीता। पठान ने कुल 22 गेंद में 77 रन बनाए जिसमें पांच चौके व सात छक्के शामिल है। यह भी देखें: दस साल की आईपीएल आईपीएल मैन आफ द सिरीज आईपीएल की संतरी टोपी आईपीएल की बैंगनी टोपी सिक्स के सरताज

Popular

संबंधित समाचार जल्द आ रहे हैं...