
दिल्ली डेयरडेविल्स की रोमांचक जीत
दिल्ली डेयरडेविल्स की रोमांचक जीत
आईपीएल 2017 के 52वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को सात रन से हरा दिया। पारी की अंतिम गेंद तक खिंचे इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने धैर्य दिखाया और विजयी रहे। दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी की। हालांकि नौ रन पर दो विकेट खोने के बाद उसका फैसला उलटा पड़ता नजर आया। करूण नायर ने नौ चौकों की मदद से 64 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 36 व मार्लोन सेम्युअल ने 27 रन का योगदान किया। कुल मिलाकर 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बने। जयदेव उनदकत व बेन स्टोक्स ने दो दो विकेट लिए। जवाब में पुणे के अंजिक्य रहाणे को जहीर खान ने पारी की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। हालांकि मध्यम क्रम ने कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 38 रन बनाए। मनोज तिवारी ने 60 रन बनाते हुए संघर्ष किया। बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। अंतिम ओवर में पुणे को छह गेंद में 25 रन बनाने थे। अंतिम ओवर में पैट क्युमिंस की पहली व दूसरी गेंद पर तिवारी ने लगातार दो छक्के जड़े। अगली दो गेंद खाली गईं। ओवर की पांचवीं गेंद पर बाई के चार रन मिले। अंतिम गेंद पर तिवारी बोल्ड हो गए। इस तरह से पुणे यह मैच सात रन से हार गई। उसने कुल मिलाकर 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाए। जहीर खान व मोहम्मद शमी ने दो दो विकेट लिए। करूण नायर मैन आफ मैच रहे। यह भी देखें दस साल की आईपीएल आईपीएल मैन आफ द सिरीज आईपीएल की संतरी टोपी आईपीएल की बैंगनी टोपी सिक्स के सरताज