
आईसीसी चैंपियंस ट्राफी
आईसीसी चैंपियंस ट्राफी
आईसीसी चैंपियंस ट्राफी या चैंपियंस ट्राफी एक प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिता है जो एकदिवसीय मैचों के आधार पर खेली जाती है। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, आईसीसी करती है। प्रतियोगिता की शुरुआत तो 1998 में हुई और आमतौर पर इसका आयोजन हर दो साल में एक बार होता रहा लेकिन 2008 में यह पाकिस्तान में होनी थी जिसे रद्द कर दिया गया। 2009 में चैंपियंस ट्राफी हुई। जिसके बाद इसके प्रारूप को चार साला कर दिया गया। यानी चार साल में एक बार। उसके बाद 2013 में चैंपियंस ट्राफी हुई जिसे भारत ने जीता। दरअसल 1998 के बाद से क्रिकेट इतना अधिक खेला जा रहा है कि टीमों के लिए समय निकालना भी मुश्किल होता है। बीच में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंनशिप कराने की बात चल रही थी। वह तो सिरे नहीं चढ़ी लेकिन आईपीएल जैसे कई घरेलू आयोजन हो गए। आईसीसी ने तो 2013 में तो घोषणा ही कर दी गई कि यह अंतिम चैंपियंस ट्राफी होगी। यह अलग बात है कि जनवरी 2014 में ही 2017 की चैंपियंस ट्राफी की घोषणा कर दी गई। 2017 की चैंपियंस ट्राफी पाकिस्तान ने भारत को हराकर जीती। इसके बाद 2021 में चैंपियंस ट्राफी होनी है। चैंपिंयस ट्राफी के विजेता वर्ष विजेता -उपविजेता 1998 दक्षिण अफ्रीका – वेस्टइंडीज 2000 न्यूजीलैंड – भारत 2002 भारत व श्रीलंका संयुक्त रूप से विजेता 2004 वेस्टइंडीज – इंग्लैंड 2006 आस्ट्रेलिया – वेस्टइंडीज 2009 आस्ट्रेलिया – न्यूजीलैंड 2013 भारत – इंग्लैंड 2017 पाकिस्तान – भारत चैंपियंस ट्राफी और भारत चैंपियंस ट्राफी में भारत के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह एक बार इसका विजेता व एक बार संयुक्त विजेता रहा है। कुल मिलाकर 4 बार फाइनल में पहुंचा है। 2006 की चैंपियंस ट्राफी भारत में खेली गई थी और 2021 की चैंपियंस ट्राफी भी भारत में ही होनी प्रस्तावित है। चैंपियंस ट्राफी 2017 चैंपियंस ट्राफी 2017 इंग्लैंड में जून महीने में खेली गई। इसमें पिछली चैंपियन भारत सहित आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच एक जून को ओवल, लंदन में मेजबान इंग्लैंड तथा बांग्लादेश के बीच खेला गया जिसे इंग्लैंड ने जीता। फाइनल मैच 18 जून को इसी मैदान पर खेला गया जिसे पाकिस्तान ने भारत को 180 रन के भारी अंतर से जीता। भारत की टीम: चैंपियंस ट्राफी 2017 में भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में भाग लिया। टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी। टीम में दिनेश कार्तिक को चोटिल मनीष पांडे की जगह लिया गया। चैंपियंस ट्राफी 2017 की टीमें 1. आस्ट्रेलिया 2. बांग्लादेश 3. इंग्लैंड 4. न्यूजीलैंड 5. भारत 6. पाकिस्तान 7. दक्षिण अफ्रीका 8. श्रीलंका चैंपियंस ट्राफी 2017 मैच परिणाम (क्लिक करें) इंग्लैंड ने की जीत के साथ शुरुआत आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच बारिश की भेंट चढ़ा दक्षिण अफ्रीका ने लंका को हराया भारत जीता, पाकिस्तान की हार आस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच बारिश की भेंट चढ़ा मेजबान इंग्लैंड सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया श्रीलंका ने भारत को हराया बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर चौंकाया इंग्लैंड की जीत, आस्ट्रेलिया बाहर भारत सेमीफाइनल में, दक्षिण अफ्रीका बाहर पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पाकिस्तान फाइनल में, इंग्लैंड हारा भारत भी पहुंचा फाइनल में, बांग्लादेश हारा पाकिस्तान चैंपियन, भारत की हार