
सुपर ओवर के रोमांच में मुंबई विजयी
सुपर ओवर के रोमांच में मुंबई विजयी
आईपीएल 2017 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात लायंस को हरा दिया। मैच सुपर ओवर तक चला। इससे पहले गुजरात लायंस ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। इशान किशन ने 48 रन व रविंद्र जडेजा ने 28 रन का योगदान किया। बाकी बल्लेबाज ज्यादा हाथ नहीं खोल पाए। मुंबई इंडियंस की ओर से क्रुणाल पांडया ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। जसप्रीत बूमरा व लसित मलिंगा ने दो दो विकेट लिए। राजकोट में मुंबई इंडियंस की ओर से पार्थिव पटेल ने 70 रन की पारी खेली। 44 गेंद में नौ चौके व एक छक्के की मदद से ये रन बनाए। क्रुणाल पांडया ने 29 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में छह गेंद पर 11 रन बनाने थे। इस आईपीएल में पहली बार और छठी टीम की ओर से पहला मैच खेल रहे इरफान पठान की पहली गेंद पर क्रुणाल पांडया ने छक्का जमा दिया। पठान की तीसरी गेंद पर बूमरा रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर दो व पांचवी गेंद पर एक रन बना। छठी और अंतिम गेंद पर क्रुणाल पांडया रन आउट हो गए। यानी 20 ओवर में मुंबई की पूरी टीम 153 रन पर आउट हो गई और मैच टाई हो गया। आईपीएल के इतिहास का यह सातवां मैच रहा जो टाई हुआ। गुजरात लायंस की ओर से सुपर ओव र जेम्स फाकनर ने फेंका। पांच गेंद पर 11 रन बने। पोलार्ड और बटलर दोनों आउट हो गए। मुंबई इंडियंस की ओर से सुपर ओवर जसप्रीत बूमरा ने फेंका। पहली नो बाल के बाद वह संभल गए। फिंच और मेकुलम कोई कमाल नहीं दिखा पाए। छह गेंद में छह रन बने। इस तरह से सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। यह भी देखें दस साल की आईपीएल आईपीएल मैन आफ द सिरीज आईपीएल की संतरी टोपी आईपीएल की बैंगनी टोपी सिक्स के सरताज